Posts

Showing posts from March, 2022

होली क्यों मनाया जाता है?

Image
       होली क्यों मनाया जाता है?              दोस्तों आज आप लोगों को मैं बताने जा रहा हूं कि होली का त्यौहार सभी लोग मनाते हैं लेकिन होली मनाते क्यों है इसके बारे में आप लोग मेरे ब्लॉग पर बने रहिए और आगे पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जाएगा कि होली का त्यौहार किसके कारण मनाया जाता है। होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पुर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हंसी-खुशी का त्यौहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार है, जो आज विश्व भर में मनाया जाने लगा। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिंदू लोग रहते हैं वहां भी धुम-धाम से मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन जिसे प्रमुखत धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इ...