Hindi Shayari

 Hindi Shayari


1.  यह ज़माना क्या सता सकेगा हमको,
      इसको हम सता कर दिखलायेंगे,
     यह ज़माना क्या झुका सकेगा हमको,
     इसको हम झुका कर दिखलायेंगे।


2.  नदी जब किनारा छोड़ देती है,
     राह कि चट्टान तक तोड़ देती है,
     अगर छोटी सी बात भी चुभ जाती है दिल में,
     तो जिंदगी के रास्ते को मोड़ देती है।


3.  सोच को अपनी ले जाओ शिखर तक,
      कि उसके आगे सारे सितारे झुक जाए,
    ना बनाओ अपनी सफ़र को किसी कश्ती का मोहताज,
   चलो इस कदर शान से कि उसके आगे तुफ़ान भी झुक जाए।


4.  तूफ़ान में कभी ताश का घर नहीं बनता,
     रोने से कभी बिगड़ा मुकद्दर नहीं संवरता,
     दुनिया को जितने का हौंसला रखो,
     क्योंकि जीत एक बार होने से कोई सिकंदर नहीं बनता।


5.  पानी से तस्वीर कहां बनती है,
      ख़्वाबों से तक़दीर कहां बनती है,
      किसी को चाहो तो सच्चे दिल से,
      क्योंकि ये जिंदगी फिर कहां मिलती है।


6.  बिती हुई जिंदगी कभी याद ना कर,
     तक़दीर में जो लिखा है उसकी फरियाद ना कर,
      जो होगा वो हो कर रहेगा,
      तू फिक्र में अपनी हंसी बर्बाद ना कर।


7.  मुश्किलें दिल के इरादे आजमाती है,
     ख़्वाबों के परदे निगाहों से हटाती है,
     हौंसला मत हार गिर कर ओ मुसाफिर,
     ठोकरे ही तो इंसान को चलना सिखाती है।


8.  हर कामयाबी पे आपका नाम होगा,
     आपके हर कदम पे दूनिया का सलाम होगा,
     मुश्किलों का सामना हिम्मत से करना,
     क्योंकि एक दिन वक्त भी आपका गुलाम होगा।


9.  अपने गमों की तू नुमाईश ना कर,
     अपने नसीब की यूं आज़माईश ना कर,
     जो नसीब में लिखा है होकर रहेगा,
     रोज उसे पाने कि ख्वाइश ना कर।


10.  आज बादलों ने फिर साजिश की,
       जहां मेरा था घर वहीं बारिश की,
       अगर फलक को ज़िद्द है बिजलियां गिराने की,
       तो हमें भी ज़िद्द है वहीं आशियाना बनाने की।


11.  काम करो ऐसा कि पहचान बन जाए,
       चलो ऐसा कि निशान बन जाए,
       यह जिंदगी तो सब काट लेते हैं,
       जिंदगी ऐसा जियो कि मिशाल बन जाए।


12.  जो हो गया उसे सोचा नहीं करते,
        जो मिल गया उसे खोया नहीं करते,
       होती है हासिल मंजिल उन्हें,
       जो हालात और वक्त पर रोया नहीं करते।


13.  रख हौंसला वो मंजर भी आएगा,
       समंदर के पास चलकर प्यासे भी आएगा,
      थक कर ना बैठ मंजिल के मुसाफिर,
      मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।


14.  रेहमत खुदा कि तेरी चौखट पे बरसती नज़र आए,
       हर लम्हा तेरी तक़दीर संवरती नज़र आए,
        बिना मांगे तुझे मिले तू जो चाहे,
       कर कुछ ऐसा काम कि दूआ खुद तेरे हाथों को
        तरसती नज़र आए।


15.  फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी है,
        मुस्कुरा के ग़म भुलाना जिंदगी है,
        मिल कर खुश हुए तो क्या हुआ,
        बिना मिले रिश्ते निभाना जिंदगी है।


16.  मुश्किल इस दूनिया में कुछ भी नहीं,
       फिर भी लोग अपने इरादे तोड़ देते हैं,
       अगर दिल से हो पाने कि कुछ चाहत,
       तो रास्ते के पत्थर भी अपना जगह छोड़ देते हैं।


17.  प्रार्थना ऐसी करनी चाहिए जैसा की,
       सब कुछ ईश्वर पर ही निर्भर है,
       और काम ऐसे करने चाहिए जैसे,
       कि सब कुछ हम पर निर्भर है।


18.  धड़कनों को भी रास्ता दे दीजिए हुजुर,
       आप तो पुरे दिल पे कब्जा किए बैठे हैं।


19.  संघर्ष हमें मजबूत बनाता है,
       और प्यार हमें जीना सिखाता है।


20.  यूं पलके बिछा कर तेरा इंतज़ार करते हैं,
       ये वो गुनाह है जो हम बार बार करते हैं,
       जलकर हसरत की राह पर चिराग,
       हम मिलने का इंतजार सुबह शाम करते हैं।


21.  खुशबू बनकर आपके पास बिखर जाएंगे,
       हवा बनकर आपके सांसों में समा जाएंगे,
       धडकन बनकर आपके दिल में उतर जाएंगे,
       ज़रा महसूस करने कि कोशिश तो किजिए,
        दूर रह कर भी पास नज़र आएंगे।


22.  बहुत कुछ सिखा जाती है जिंदगी,
       हंसा के रुला जाती है जिंदगी,
       जी सको जितना उतना जी लो दोस्तों,
       क्योंकि बहुत कुछ बाकी रहता है और
        खत्म हो जाती है जिंदगी।


23.  दूनिया का हर शौक पाला नहीं जाता,
       कांच के खिलौनोंंको उछाला नहीं जाता, 
       मेहनत करने से हो जाती है हर मुश्किल आसान,
      क्योंकि हर काम तक़दीर पर टाला नहीं जाता।
        


Comments

Popular posts from this blog

भाषा और बोली में अंतर हिन्दी और खोरठा। Difference between language and dialect.